Site icon Dainik Savera Times

पानीपत शेल्टर होम से नाबालिग लड़की जरूरी दस्तावेज और नगदी लेकर हुई फरार, जांच में जुटी पुलिस

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में शेल्टर होम से देर रात 16 वर्षीय नाबालिग लड़की स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गई। भागते समय नाबालिग अपने साथ मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज भी ले गई। लड़की मेन गेट से गली में कूदकर भाग निकली। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सृष्टि कल्याण समिति ओपन शेल्टर होम की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीना ने चांदनीबाग थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 16 वर्षीय लड़की को 24 जुलाई को महिला थाने की एएसआई संतोष यहां लेकर आई थी।

26 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह कमरे के दरवाजे की ग्रिल तोड़कर कमरे से बाहर आ गई। कमरे से बाहर आकर वह नाइट ड्यूटी पर मौजूद नीतू के कमरे में गई और उसकी अलमारी से 7500 रुपये चुरा लिए। उसका दुपट्टा भी ले गई। इसके बाद लड़की ऑफिस चली गई। ऑफिस जाने के बाद लड़की ने अलमारी से कीपैड फोन और कुछ जरूरी ऑफिस दस्तावेज चुरा लिए और मुख्य दरवाजा फांदकर भाग निकली।

Exit mobile version