हरियाणा डेस्क : कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद क्षेत्र से लापता 26 वर्षीय विजय कुमार का शव भाखड़ा नहर की नरवाना शाखा के बटेडा हेड के पास पाया गया। विजय कुमार, जो डल्ला माजरा के निवासी थे और रंग-रोगन (पेंटिंग) का काम करता था, 14 फरवरी की सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकले था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
संदिग्ध कपड़े मिलने के बाद शुरू हुई तलाश
परिवार ने बताया कि विजय के जाने के दो घंटे बाद उनके कपड़े नहर किनारे संदिग्ध स्थिति में पड़े मिले। कपड़ों की पहचान उनके पिता राजकुमार ने की। इसके बाद परिवार में चिंता और हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नहर किनारे खोज अभियान शुरू किया।
ये भी पढ़ें :
नहर में गिरने या छलांग लगाने की संभावना
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह माना जा रहा है कि विजय या तो नहर में गिर गए होंगे या उन्होंने खुद छलांग लगाई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
बटेडा हेड पर शव मिला
बता दें कि शुक्रवार देर शाम परिजनों ने बटेडा हेड के पास नहर में एक शव बहते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से डल्ला माजरा गांव में मातम का माहौल है और लोग दुखी हैं।
ये भी देखें :

