Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक नैना चौटाला ने बाढड़ा हलके के 35 गांवो में दी 2 करोड़ 10 लाख रु पए की सौगात

May 5, 2023

विधायक नैना चौटाला ने बाढड़ा हलके के 35 गांवो में दी 2 करोड़ 10 लाख रु पए की सौगात

चरखी दादरी: बाढडा विधायक नैना सिंह चौटाला के प्रयासों से हलके के 35 गाँवो वासियों की महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करवाने के लिए 2 करोड़ 10 लाख रु पए की धनराशि जारी हो गई है। विधायक नैना चौटाला ने बताया की निजी कोष से हलके के 9 गाँवों के युवाओं को जिम, 4 गाँवों में ई-लाइब्रेरी और 7 गाँवों में पानी के टैंकर उपलब्ध करवाए जाएगें। उन्होंनें बताया की इसके अतिरिक्त बाढड़ा विधानसभा क्षेत्न के 15 गाँवों की विकास संबंधी वर्षों पुरानी मांगों पूरा करने के लिए भी आवश्यक बजट जारी हो गया है। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा की जारी हुए बजट से हलके के 35 गाँवो के सैकड़ों लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बाढडा विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि गांव दुधवा, बलकरा, श्यामकलां, मंदौली, पालड़ी, रामलवास, रामबास, गोविंदपुरा, चांदवास के युवाओं की बड़ी मांग को पूरा करते हुए निजी कोष से जिम का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके के गांव आदमपुर डाढ़ी, रु दडौल, झोझु खुर्द, बलाली, महराणा, खेड़ी सनवाल और ढाणी गुजराण में ग्रामीणों द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए निजी कोष से ही पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्नी दुष्यंत चौटाला द्वारा गांव- गांव में ई-लाइब्रेरी बनाने की मुहिम को बल देते हुए निजी कोष से ही बाढडा हलके के गांव हुई, काकडौली हुक्मी, गोपालवास और बालरोड में ई-लाइब्रेरी शुरु करवाई जाएंगी।

विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा की गांव भारीवास में श्मशान घाट की चारदीवारी और पानी की टंकी तथा गांव जीतपुरा के राजकीय स्कूल में पानी की टंकी का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव शीशवाला तथा काकडौली हुक्मी के युवाओं की बड़ी मांग को पूरा करते हुए खेल मैदान की चारदीवारी करवाने के लिए आवश्यक धनराशि जारी हो गई है। विधायक नैना सिंह चौटाला ने आगे बताया कि गांव श्यामकलां, बिलावल तथा हड़ौदी में अनुसूचित जाति की चौपालों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा गांव जगरामबास में राजकीय स्कूल वाले मुख्य रास्ते का निर्माण जल्द करवा दिया जाएगा ताकि बच्चों को स्कूल में आने-जाने के लिए किसी तरह की परेशानी ना हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें