Site icon Dainik Savera Times

मोदी नौ दिसंबर को करेंगे बीमा सखी योजना का शुभारंभ

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर को बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे।

उपायुक्त मनोज कुमार ने गुरुवार को बताया कि सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी दिशा में एक और योजना बीमा सखी की मोदी पानीपत से शुभारंभ करेंगे। इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम में सोनीपत जिले की सक्रिय भागीदारी रहेगी। प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आभासी माध्यम से उपायुक्तों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Exit mobile version