Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : हांसी में बंदर का हमला, मासूम के सिर पर लगे 11 टांके

हिसार। हांसी में गोशाला के नजदीक एक बंदर ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान घर में खेल रही मासूम 3 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बंदर ने जन्नत के सिर और हाथ पर काट लिया। शोर सुनने के बाद बच्ची की मां और नानी आई और उसे बंदर से छुड़ाया।

लहुलूहान बच्ची को पहुंचाया अस्पताल

लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। जहां पर बच्ची के सिर पर 11 टांके आए। बच्ची का दर्द के कारण रो-रोक कर बुरा हाल था। परिजनों बताया कि गोशाला के पास काफी बंदर है जो आए दिन किसी न किसी को काटते रहते हैं। आपातकालीन कक्ष में पहुंची ममता ने बताया कि सुबह में घर का काम कर रही थी। मेरी मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी।

सिर और हाथ पर कई बार काटा

घर के आंगन में तीन साल की बेटी जन्नत खेल रही थी। इसी दौरान अचानक घर के अदंर एक बंदर घुस आया। उसने बेटी को पकड़ा और दांतों से सिर पर काटा। बंदर ने कई बार काटा। हाथ पर भी काटने के जख्म है। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी तो आंगन में आकर देखा तो बंदर बेटी को पकड़े हुआ था। उसे बंदर से छुड़वाया और जख्मी हालत में उसे लेकर अस्पताल आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और बाद में छुट्टी दे दी। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version