Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में पहली बार हुआ बंदर का मोतियाबिंद सफल ऑपरेशन

May 31, 2024

हरियाणा में पहली बार हुआ बंदर का मोतियाबिंद सफल ऑपरेशन

हिसार। हरियाणा के हिसार में एक सरकारी स्वास्थ्य विश्वविद्यालय ने बंदर के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया है। बिजली के झटके से जलने के बाद बंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिसार स्थित लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (एलयूवीएएस) के अनुसार हरियाणा में पहली बार किसी बंदर के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया है। एलयूवीएएस में ‘पशु शल्य चिकित्सा और रेडियोलॉजी’ विभाग के प्रमुख आर एन चौधरी ने कहा कि बिजली के झटके से जले बंदर को हंसी के पशु प्रेमी मुनीश परिसर में लेकर आया था। चौधरी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि शुरुआत में जलने के कारण बंदर चल नहीं पा रहा था और कई दिनों की देखभाल और उपचार के बाद वह चलने लगा। उनके अनुसार लेकिन डाक्टरों ने पाया कि बंदर देख नहीं पा रहा है।


उन्होंने कहा कि इसके बाद बंदर को इलाज के लिए एलयूवीएएस के ‘सजर्री’ विभाग में लाया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की पशु नेत्र इकाई में जांच के बाद डॉ. प्रियंका दुग्गल ने पाया कि बंदर की दोनों आंखों में सफेद मोतियाबिंद हो गया था। चौधरी ने कहा कि शल्य चिकित्सा के बाद बंदर अब देख पा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें