Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana Weather: हरियाणा से मानसून की विदाई, दिन गर्म और रातें ठंडी

September 25, 2025

Haryana Weather: हरियाणा से मानसून की विदाई, दिन गर्म और रातें ठंडी

हरियाणा डेस्क. हरियाणा से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश का तापमान भी बढ़ने लगा है। कई जिलों में दिन का पारा 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। दिन में धूप तेज होने से गर्मी बढ़ जाती है। वहीं शाम होते ही हवा में हल्की ठंडक महसूस होती है। रात को मौसम ठंडा होने लगा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद अब प्रदेश में नमी कम होगी और मौसम शुष्क रहेगा। किसानों के लिए यह समय खरीफ फसलों की कटाई के लिए उपयुक्त है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के 7 जिलों का तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। पलवल और नूंह में सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। कल के मुकाबले आज औसत अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री घटा है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से करीब 1.7 डिग्री ज्यादा है। बुधवार से कई हिस्सों से मानसून की वापसी हो चुकी है। अगले तीन दिन तक मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। दिन में हल्की से मध्यम हवाएं चल सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें