Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए मासिक सहायता की घोषणा की

May 12, 2023

हरियाणा में दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए मासिक सहायता की घोषणा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 55 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों को 2,750 रुपये की मासिक सहायता देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस योजना का लाभ करीब आठ हजार लोगों को मिलेगा। खट्टर ने यमुनानगर में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने राज्य के 17 जिलों में 46 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन किया।राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री पोम्पे रोग, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी 55 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लिए 2,750 रुपये की मासिक सहायता की घोषणा की।

राज्य सरकार पहले से ही थैलेसीमिया, हीमोफिलिया और कैंसर के तीसरे अथवा चौथे चरण से पीड़ित मरीजों को पेंशन का लाभ देती है। नवीनतम घोषणा में 55 दुर्लभ बीमारियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। सरकार ने इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।बयान के मुताबिक इस वित्तीय योजना का लाभ करीब आठ हजार लोगों को मिलेगा। खट्टर ने बीमारियों से पीड़ित ऐसे रोगियों से संबंधित सरकारी आंकड़े साझा करते हुए कहा कि 3,000 लोग थैलेसीमिया और हीमोफिलिया से पीड़ित हैं जबकि 4,000 लोग तीसरे और चौथे चरण के कैंसर से पीड़ित हैं और लगभग 1,000 लोग 55 अन्य दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये उद्घाटन (स्वास्थ्य संस्थानों का) और रोगियों के लिए घोषित वित्तीय सहायता निश्चित रूप से प्रत्येक नागरिक को सवरेत्तम स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ’’मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान यमुनानगर में 100 करोड़ रुपये की लागत से निíमत 275 बिस्तरों वाले मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का उद्घाटन भी किया।खट्टर ने भिवानी, करनाल, फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, पंचकूला, नूंह, चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और स्कूली शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें