Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोनू मानेसर की पटौदी मामले में गुरुग्राम सेशन कोर्ट में हुई पेशी, 8 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

November 30, 2023

मोनू मानेसर की पटौदी मामले में गुरुग्राम सेशन कोर्ट में हुई पेशी, 8 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

गुरुग्राम: राजस्थान के नासिक जुनैद मर्डर केस में फंसे गौ रक्षक मोनू मानेसर की आज फायरिंग केस में गुरुग्राम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई।एडीजे जसवीर सिंह की कोर्ट ने आदेश दिए कि मोनू मानेसर फिलहाल भोंडसी जेल में ही रहेगा।अब इस मामले में 8 जनवरी को सुनवाई होगी।बता दे की इससे पहले पटौदी के हत्या के प्रयास मामले में मोनू की सुनवाई पटौदी लोअर कोर्ट में होती थी जिसके बाद इस केस को गुरुग्राम के सेशन कोर्ट में कमिट कर दिया गया।

वही गोरतलब रहे 7 फरवरी की देर रात पटौदी के बाबरशाह मोहल्ले में दो समुदाय में विवाद हुआ था। विवाद के बाद पहले पथराव हुआ और इसके बाद गोलियां चलने लगी। इसी फायरिंग में मोनू मानेसर अवैध हथियार के साथ फायरिंग करता हुआ मोबाइल कैमरों में कैद हुआ था। फायरिंग में 12वीं क्लास के छात्र को गोली भी लगी थी जिसके बाद मामले में मोनू और अन्य के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें