Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह मामले में मोनू मानेसर को मिली राहत, वकीलों की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

October 17, 2023

नूंह मामले में मोनू मानेसर को मिली राहत, वकीलों की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

नूंह हिंसा मामले में आरोपी मोनू मानेसर को आज को जेएमआईसी अमित वर्मा की अदालत से 1 लाख रुपए के निजी मुचलके के साथ जमानत मिल गई। जेएमआईसी अमित वर्मा की अदालत में दोनों पक्षों के वकीलों की दोपहर के समय जमकर बहस हुई। जिसके बाद कोर्ट ने मामला सुरक्षित रख लिया गया और दोपहर बाद तकरीबन 4 बजे फैसला सुनाने की बात कही है। जब फैसला आया तो नूंह हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर को जमानत मिल गई। मोनू मानेसर के वकील सोमदत्त शर्मा का कहना है कि मोनू मानेसर की जमानत पर आज सुनवाई हुई थी। उसी पर आज मुकदमा नंबर 37 में जमकर बहस हुई।

धारा 295 और अवैध हथियार की धाराओं के मामले में बहस की गई। उन्होंने कहा कि जो फेसबुक पर शब्द लिखे थे, कोर्ट ने माना कि उससे किसी की भावना आहत नहीं हुई थी और जो हथियार पुलिस ने बरामद किया था, वो लाइसेंसी हथियार था। लिहाजा कोर्ट ने दोपहर बाद जो फैसला सुनाया उसमें मोनू मानेसर को 1 लाख के निजी मुचलका के साथ जमानत दे दी। उनके वकीलों का कहना है कि अब मोनू मानेसर पर राजस्थान में दर्ज जुनैद – नासिर मर्डर के मामले में औऱ हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी में हत्या के प्रयास के जो मुकदमे दर्ज हैं। अब उनमें भी उनकी जमानत कराने की भरपूर कोशिश की जाएगी.. कुल मिलाकर आज मोनू मानेसर को नूंह हिंसा मामले में अब राहत मिल गई है। मोनू मानेसर अभी जेल में ही रहेगा। फिलहाल वह पटौदी के एक मामले में भोंडसी जेल में बंद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें