Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोनू मानेसर के परिवार और अन्य गौ रक्षकों को मिले सुरक्षा, 4 घण्टे चली पंचायत, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

February 23, 2023

मोनू मानेसर के परिवार और अन्य गौ रक्षकों को मिले सुरक्षा, 4 घण्टे चली पंचायत, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान भिवानी हत्याकांड मामले में राजस्थान पुलिस लगातार मोनू मानेसर और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है तो दूसरी तरफ अब मोनू मानेसर के पक्ष में आज मानेसर में पंचायत हुई। इस पंचायत में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू संगठनों के साथ-साथ बड़ी तादाद में ग्रामीण भी मौजूद थे। जिन्होंने ये साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर मोनू मानेसर की गिरफ्तारी नहीं होने देंगे भिवानी में दो व्यक्तियों की हत्या मामले में गौ रक्षकों के ऊपर दर्ज मुकदमे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक और राजस्थान पुलिस मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है तो वहीं दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू संगठन के साथ-साथ ग्रामीणों ने आज मानेसर में पंचायत की।

दरअसल पंचायत में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि राजस्थान पुलिस अपनी मनमानी कर रही है और बेवजह गौ रक्षकों को इस कांड में फंसाना चाहती है।
इसी कड़ी में पंचायत में एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इस कमेटी के मार्फत राष्ट्रपति के नाम एसीपी मानेसर को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें मांग रखी गई है कि मोनू मानेसर के परिवार और अन्य गौ रक्षकों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।इसके अलावा यदि राजस्थान पुलिस मोनू मानेसर के घर पर दबिश देती है तो उससे पहले गुरुग्राम पुलिस और कमेटी को भी इसकी जानकारी दी जाए।बिना जानकारी के किसी भी तरह से राजस्थान पुलिस दबिश ना दे।

वही इस पंचायत के बीच में सूचना मिली कि राजस्थान पुलिस के कुछ जवान मोनू मानेसर के घर पहुंचे हैं। जिस पर पंचायत के कई लोक मोनू मानेसर के घर पहुंचे लेकिन पता चला कि तब तक पुलिस के जवान वहां से जा चुके हैं। जिसके बाद पंचायत को दोबारा शुरू किया गया। वहीं पंचायत में यह फैसला हुआ है कि अगर मोनू मानेसर की गिरफ्तारी होती है तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा यही नहीं रोड को चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी गई है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें