Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे गुरुग्राम, जनसंवाद में सुन रहे हैं गांव वासियों की समस्याएं

October 3, 2023

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे गुरुग्राम, जनसंवाद में सुन रहे हैं गांव वासियों की समस्याएं

गुरुग्राम बादशाहपुर में आज जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे मूलचंद शर्मा का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव भाजपा के जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के अलावा तमाम बादशाहपुर की सरदारी मौजूद रही।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जनसंवाद का कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में चल रहा है कहीं सांसद जनसंवाद के कार्यकर्म कर रहे हैं तो कही मंत्री कर रहे हैं तो कई जगह खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री भी जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं इस जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और तुरंत ही मौके पर निपटारा किया जा रहा है परिवहन मंत्री ने कहा हरियाणा में मिलती है मेरिट पर नौकरी,पूर्व की सरकारों में नौकरी की लगती थी बोलियां।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या फरीदाबाद और गुड़गांव में जमीन नपाई को लेकर है अगर 1 गज की जमीन नपाई से इधर उधर चली जाए तो कई लाखों रुपए का नुकसान होता है मंत्री ने साफ तौर पर तहसीलदार को कड़ी हिदायत दि है कि जमीन की नपाई सही तरीके से करें जिससे किसी का भी कोई नुकसान ना हो मंत्री ने तहसीलदार से कहा कि नपाई करते वक्त किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना हो और ना कोई विवाद बढ़े।वही इसके अलावा परिवहन मंत्री ने हरियाणा रोडवेज अधिकारियों को भी आदेश दिए हैं, कि ग्राम पंचायत से मिलकर रूट तैयार कराए और तुरंत प्रभाव से रोडवेज की बस चलाने का काम करें, उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के पास आज बसों की कोई कमी नहीं है।

बड़ी खबरें पढ़े :मांडोला गांव को सतनाली तहसील से हटाकर महेंद्रगढ़ तहसील से जोड़ने की उठी मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें