
अंबाला शहर: नवरात्रों के आते ही बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकान पर बेचने के लिए स्वांक, सिंघाड़े और कुट्टू का आटा लाया जाता है और हर बार इसी आटे के सेवन से काफी लोग बीमार भी होते है इस बार भी चैत्र नवरात्रों के आते ही सिविल अस्पताल अंबाला शहर में दूसरे नवरात्रे पर ही कुटटू का आटा खाकर 50 से अधिक लोग बीमार हो गए जिन्हे आनन फानन में उनके परिजन इलाज करवाने सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचें। जिनमें से अधिकतर मरीजों को उल्टी की शिकायत और काफी को चक्कर आने जैसी समस्या आ रही थी। जिन में से कुछ को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी और कुछ को उपचार के लिए एडमिट कर लिया गया।
वहीं पर उपचाराधीन एक मरीज रोहित मनचंदा ने बताया कि कल उनका बेटा नक्श मनचंदा अपने घर के पास की दुकान से कुटटू का आटा लेकर आया जिसको खाने के बाद से ही तबीयत बिगड़ने लगी जिस कारण उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल होना पड़ा। सिविल अस्पताल के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि रात से लगभग 50 से अधिक लोग तबीयत खराब होने को लेकर अपना उपचार करवाने सिविल अस्पताल इमरजेंसी में आए जिन्हें उपचार के दौरान छुट्टी दे दी गई। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि शहर के विजय नगर ,रंजीत नगर, सेक्टर 7 और इंद्र पूरी और बलदेव नगर से मरीज आए हुए थे।
ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार