Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद में मच्छरों का प्रकोप जारी, अब तक डेंगू के 75 से अधिक मामले आए सामने

फरीदाबाद: जिले में मच्छरों का प्रकोप जारी है। अब तक डेंगू के 75 मामले सामने आए हैं, जबकि मलेरिया के 25 मामले है। इसको लेकर फरीदाबाद के सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि करीब 40 टीम डेंगू मलेरिया के रोकथाम के लिए धरातल पर काम कर रही हैं। जहां पर भी मामले सामने आते हैं वहां पर फॉगिंग की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी अपील की है वह अपने आसपास पानी इकठ्ठा ना होने दें।

इसके अलावा आवारा पशुओं और पक्षी के लिए रखे गए पानी को भी बदलते रहे ताकि वहां पर लारवा ना पनपे। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम की वजह से खांसी जुकाम बुखार भी फैल रहे हैं उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बचाव के लिए लोगों से कहा ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह पर ना जाए।

Exit mobile version