Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्करी के मामले में 47 किलो 730 ग्राम डोडा चूरापोस्त सहित मां-बेटी काबू

नारायणगढ़ : सीआईए नारायणगढ़ टीम को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोप में एक मां और बेटी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 किलो 730 ग्राम डोडा चूरापोस्त भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। सीआईए नारायणगढ़ पुलिस के इंचार्ज कर्मवीर सिंह नेबताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि महिलाएं किसी वाहन में सवार होकर आई थी और नशा सप्लाई करने के लिए थाना साहा क्षेत्र के अंतर्गत लंगर छन्नी रकबा में इंतजार कर रही है।

इस सूचना मिलते ही तुरन्त सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार व टीम ने सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए विधानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी बीना निवासी संदारी पंजाब व दुसरी अन्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे इस मादक पदार्थ को दिल्ली से लेकर आई थीं।

इस संबंध में थाना साहा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरी आरोपी महिला बीना को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। ताकि तस्करी के इस नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके।

Exit mobile version