Site icon Dainik Savera Times

प्रेमी संग फरार हुई 4 बच्चों की मां, पति ने बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम

हरियाणा डेस्क. पानीपत में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई। पति इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और अपने चारों बच्चों को साथ लेकर यमुना नदी में कूद गया। पुलिस और गोताखोर की टीम यमुना नदी में पति और बच्चों की खोज में लगी हुई है। पीड़ित ने नदी में छलांग लगाने से पहले घटना का वीडियो अपनी को भेजा था, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में चार दिन तक भारी बारिश और बर्फबारी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

कैराना के मोहल्ला खेलकलां निवासी सलमान सैफी मजदूरी करता था और अपने बच्चों का पेट पाल रहा था, जब सलमान की पत्नी प्रेमी संग भाग गई तो वह इस सदमे को सहन नहीं कर पाया और बच्चों संग यमुना नदी में छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें: सोनीपत में 3 बहनों के इकलौते भाई की दिन-दिहाड़े चाकुओं से हत्या

पीड़ित की बहन ने बताया उसकी भाभी पहले भी कई बार घर से बिना बताए अपने प्रेमी के संग चली गई थी। उसने फिर से यही काम किया, जिससे उनका भाई शर्मसार हो गया। उसने अपने चार बच्चों महक 12 साल, इनायता 8 साल, सीफा 4 साल और एक बेटे अनायन 3 साल के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। हरियाणा और यूपी के गोताखोर और पुलिस टीम यमुना के अंदर इंजन बोट मशीन से उनकी तलाश कर रही है। वहीं बड़ी संख्यां में लोग यमुना किनारे तलाश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: ਲੁਧਿਆਣਾ: ਤਨਖਾਹ ਦੇ ਝਗੜੇ ਨੇ ਲਿਆ ਖ਼ਤਰਨਾਕ ਰੂਪ — ਮਾਲਕ ਨੇ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ

Exit mobile version