Site icon Dainik Savera Times

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मां-बेटे की मौत, परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल

अंबाला: हरियाणा में अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर टेपला गांव के निकट सोमवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक मां-बेटे की मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि यमुनानगर निवासी कपिल अग्रवाल (38) अपनी मां शशि, पत्नी पूनम, पुत्र अकुल और पुत्री आरना के साथ मच्छीवार्स में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद यमुनानगर लौट रहे थे। टेपला गांव के निकट उनकी कार एक पार्क किये हुए कंटेनर से टकरा गई। कंटेनर का सिग्नल या पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी और पूनम और अकुल की मौके पर मौत हो गयी। कपिल, शशि और आरना को पहले अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर किया गया।

Exit mobile version