Site icon Dainik Savera Times

माँ की ममता हुई शर्मसार; किसी के कहने पर दो साल के बेटे को नहर में फेंका

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला को तांत्रिक के कहने पर अपने दो वर्ष के बेटे को नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, तांत्रिक ने महिला को बताया था कि उसका बेटा ‘जिन्न’ है, जो उसके पूरे परिवार को नष्ट कर देगा।

इससे पहले दिन में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आगरा नहर से बच्चे का शव बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव उसके पिता को सौंप दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सैनिक कॉलोनी निवासी मेघा नामक महिला और पश्चिम बंगाल के भगतपुर निवासी मीता भाटिया नामक तांत्रिक महिला को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की वो पवित्र गुफा, जहां आज भी परिवार संग विराजे हैं महादेव

Exit mobile version