Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र कारागार में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया

February 20, 2026

सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र कारागार में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया

कुरुक्षेत्र: जिला कारागार एवं सुधार गृह में एक नई सकारात्मक पहल की शुरुआत हुई, जब नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सहयोग से कुरुक्षेत्र प्रिजनर्स प्रीमियर लीग (केपीपीएल) का आगाज, एग्जीबिशन मैच द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद नवीन जिन्दल ने भाग लिया और बंदियों के बीच आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामैंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने फाउंडेशन द्वारा स्थापित नए वॉलीबॉल कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में इंसान से गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उनसे सीख लेकर स्वयं को सुधारना ही सच्चा साहस है।

जेल केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और नई शुरूआत का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। इसी उद्देश्य से कारागार में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सांसद जिन्दल ने बंदियों से आह्वान किया कि वे अपराध से दूरी बनाकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह और जेल प्रशासन के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें