Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP रणदीप सुरजेवाला ने बिजली दरों में की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की

February 16, 2023

MP रणदीप सुरजेवाला ने बिजली दरों में की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की

चंडीगढ़: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जजिया कर वसूली को लेकर सरकार को कहा कि सरकार जनता को प्रताड़ित करने के हर रोज नए तरीके ढूंढ रही है। सरकार के बिजली विभाग द्वारा अवैध छापामारी से हरियाणा में भय और अराजकता का माहौल है। सरकार आमजन पर झूठे मुकदमे दर्ज करके भारी जुर्माना राशि की आड़ में अवैध वसूली कर रही है। इसी प्रताड़ना से तंग आकर प्रदेश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।

सुरजेवाला ने नरवाना हलके के गांव धमतान में बिजली कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से की गई छापामारी की आलोचना करते हुए कहा कि एक किसान को इतनी मानसिक प्रताड़ना हुई कि उसने अपनी जिंदगी खोना ही बेहतर समझा। जब-जब प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकार आई, तब-तब उन्होंने लोगों के हितों की कोई परवाह न करते हुए अवैध वसूली करने का अभियान चलाया। जिससे कई लोगों को अपनी जिंदगी की कुर्बानी देनी पड़ी। बिजली कर्मचारी सरकार के दबाव के कारण गलत समय और दीवारों से लांघकर छापामारी करते हैं, जिससे लोगों को विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी होती है और उनकी प्रताड़ना से कई अपनी जान से खेल जाते हैं। इसी तरह का वाक्या सोमवार को गांव धमतान में हुआ। बिजली कर्मचारियों की प्रताड़ना और छापामारी की आत्म ग्लानि से किसान ने अपनी जान दे दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें