Site icon Dainik Savera Times

Haryana के रेवाड़ी जिले में अवैध संपत्ति को लेकर नगर परिषद ने की कार्रवाई, नशा तस्कर की प्रोपर्टी पर चलाया Bulldozer

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नगर परिषद द्वारा नशा कारोबारी की अंबेडकर चौक स्थित प्रोपर्टी पर ल्डोजर चलाया गया। जिस दौरान भारी पुलिस फोर्स भी वहा तैनात रही ताकि लोगों द्वारा कोई भी विरोध या हंगामा ना सके। जिस दौरान नगर परिषद द्वारा 11 बजे यह करवाई शुरू की गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 22 सितंबर को नगर परिषद की तरफ से शहर के 12 बड़े बदमाश और नशा तस्करों की अवैध प्रोपर्टी को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें कहा गया कि रिकॉर्ड के अनुसार उनके द्वारा किए गए निर्माण के नक्शे नगर परिषद से पास नहीं है। साथ ही 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया था। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि जवाब नहीं दिया तो निर्माण गिरा दिया जाएगा।

Exit mobile version