Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नगर पालिका चुनाव के लिए इंतजार खत्म, 11 फरवरी से नामांकन, 2 मार्च को होगा मतदान

February 6, 2025

नगर पालिका चुनाव के लिए इंतजार खत्म, 11 फरवरी से नामांकन, 2 मार्च को होगा मतदान

 Municipal Elections Voting : कनीना नगरपालिका के चुनाव आ गए है और इसके लिए प्रशासन सभी तरह की तैयारियां करते हुए चुनाव के करवाने के लिए तैयार है। हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर ड्रा निकाला गया था जिसमें कनीना नगरपालिका के प्रधान की सीट महिला के लिए रिजर्व हुई थी। आपको बता दे इस बार का चुनाव और भी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार पहली बार ही इस पालिका में सीधे प्रधान का चुनाव होगा इससे पहले पार्षद अपने बीच से अपना प्रधान चुनते थे। लेकिन इस बार आम जनता अपना प्रधान चुनेगी।

इसके साथ ही सभीवार्डो से पार्षदों के भी चुनाव भी होंगे। अबकी बार जनता द्वारा चुनी हुई महिला प्रधान कनीना में राज करेगी। इसके बाद से महिला उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर अभी से होर्डिंग व लोगों से संपर्क करके चुनाव में अपनी जीत पुख्ता करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

कनीना एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी तरह से तैयारी है। कनीना नगर पालिका में कुल 14 वार्ड है एसडीएम ने सभी बूथों का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण मतदान करवाने की बात कही। चुनाव आयोग की तरफ से नगर पालिका चुनावों को लेकर 2 मार्च निर्धारित किए जाने के बाद कनीना में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। नगर पालिका चुनाव को लेकर 11 से 17 फरवरी तक नामांकन किए जाएंगे। उसके बाद 19 फरवरी को कोई भी उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहे तो वापस ले सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें