Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने की हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी

December 16, 2023

अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने की हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी

अंबाला : अंबाला में आज भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी हड़ताल पर बैठ है 2 दिन तक चलने वाली इस हड़ताल में कर्मचारियों ने काम ना करने की बात कही है और सरकार को यह चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली निकाली जाएगी। आपको बता दे नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल का आज दूसरा दिन है।

आज सभी कर्मचारी अम्बाला के सभी मैंन बाजारों में झाड़ू उल्टा करके रोष प्रदर्शन कर रहे है नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शकर पम्मा ने बताया की पुरे हरियाणा में दो दिन की पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल है। जिसका आज दूसरा दिन है आज सभी सफाई कर्मचारी शहर के मैन बाजारों में झाड़ू उल्टा करके प्रदर्शन कर रहे है। अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिमेवारी सरकार की होगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें