Site icon Dainik Savera Times

सिरसा में रंजिश का खूनी अंत, युवक की बेरहमी से हत्या

Crime news

Crime news

Murder in retaliation, another critically injured : सिरसा। बड़ागुढा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। खेतों की पड़ोसी जमीन के लिए शुरू हुए विवाद का अंत 22 वर्षीय अशोक की निर्मम हत्या के साथ हुआ।

नशा तस्करी के आरोपी पर आरोप

आरोप है कि गांव के ही मुकेश और उसके साथियों ने अशोक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मुकेश पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं और वह कथित तौर पर नशा बेचने का धंधा करता है। मृतक और आरोपी के बीच 25 जून को भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। रविवार को इसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया और अशोक की जान चली गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

खेत से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश और घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। इसके लिए दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी। जानकारी के मुताबिक मृतक अशोक रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में मुकेश और अन्य लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर बडागुढा थाना प्रभारी लाभ सिंह मौके पर पहुंचे और अशोक के परिजनों से बात की। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Also Read :

Exit mobile version