Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिंद में दिनदहाड़े की गई हत्या, हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए शख्स पर आरोपियों ने सरेआम गोलियां बरसाईं

November 29, 2024

जिंद में दिनदहाड़े की गई हत्या, हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए शख्स पर आरोपियों ने सरेआम गोलियां बरसाईं

हरियाणा के जिंद में एक व्यक्ति की दिन–दहाड़े हत्या कर दी गई। मामला शनिवार की सुबह 8 बजे का है। जब व्यक्ति हरियाणा रोडवेज में सवार हो गांव से सफीदों के लिए निकला था। जैसे ही बस शहर के एंट्री प्वाइंट बुटाना नहर मोड पर रुकी। तो व्यक्ति भी बस से नीचे उतरा। वहां पहले से ही मौजूद आरोपी ने व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

 

मृतक की पहचान गांव ऐंचरा कलां निवासी 40 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। संजय कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बहार आया था। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। संजय पर भी हत्या के अलावा कई मामले दर्ज थे। हालांकि नहर मोड पर पहले से ही संजय का इंतजार कर रहे आरोपी ने संजय को देखते ही उस पर गोली चला दी। आरोपी ने संजय को एक के बाद एक करके तीन गोलियां मारी। हत्या के बाद आरोपी मौके पर एक मिनिट तक खड़ा भी रहा उसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

 

बस में मौजूद लोगों के बीच इस हत्याकांड के बाद डर का माहौल बन गया। लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो बना ली। एक युवक ने डायल–112 पर कॉल कर पुलिस को मामले को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह और CIA स्टाफ इंचार्ज कमल सिंह अपनी–अपनी टीमों सहित मौके पर पहुंचे।

 

मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने जांच–पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जगह का मुआयना करने के बाद FSL टीम को भी मौके पर बुलाया। घटनास्थल पर चारों तरफ खून फैल हुआ था। शव को पुलिसकर्मियों ने पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के अस्पताल में रखवा दिया।

पुलिस को शक है कि संजय की कोई रेकी कर रहा था। जो संजय के पल–पल की खबर आरोपी को दे रहा था। इसी जानकारी के आधार पर आरोपी पहले से ही वहां मौजूद था। हालांकि सिटी थाना प्रभारी ने मामले को लेकर बताया है कि पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग उनके हाथ ने लगा है। लेकिन जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें