Site icon Dainik Savera Times

नारकोटिक्स सैल टीम ने हैरोइन सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 5.30 ग्राम हेरोइन बरामद

फतेहाबाद: पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल टीम के एएसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गस्त के दौरान खेल स्टेडियम गांव खुनन से एक व्यक्ति को 5.30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ़्तार करके उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सैल फतेहाबाद की टीम रतिया छेत्र के गांव खूनन में गस्त पर थे एक व्यक्ति नजदीक खेल स्टेडियम के साथ कच्चे रास्ते से पैदल चलकर आता दिखाई दिया। जो सामने पुलिस टीम को देख कर वापिस मुड़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की नियम अनुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम कुलवंत सिंह उर्फ़ पम्मा निवासी ढाणी सोहन सिंह गांव खूनन बताया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई नियम अनुसार अमल में लाई गई है।

Exit mobile version