Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bus Stand पर पुलिस ने करवाई मॉक ड्रिल, संदिग्ध बैग से अफरा तफरी का माहौल

November 21, 2024

Bus Stand पर पुलिस ने करवाई मॉक ड्रिल, संदिग्ध बैग से अफरा तफरी का माहौल

Narnaul Bus Stand : सैकड़ों की संख्या में सुबह करीब 10 बजे पुलिस विभाग, सीआईडी और बम निरोधक दस्ता अचानक बस स्टैंड पर पहुंचा। पुलिस द्वारा लोगों को बस स्टैंड पर बम होने की सूचना दी गई। जिसके बाद बस स्टैंड को खाली करवाया गया। बस स्टैंड के चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई। जिसके चलते बस स्टैंड पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

इसके बाद डॉग स्क्वॉड की टीम कुत्तों को लेकर पहुंची। डॉग स्क्वॉड की टीम ने बस स्टैंड पर एक बूथ के पास संदिग्ध बैग मिला। इस बैग के मिलने की सूचना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता की टीम भी पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके से बैग को कब्जे में लेकर बम को डिफ्यूज किया।

Narnaul Bus Stand

जिसके बाद लोगों को बम को डिफ्यूज करने की सूचना दी और लोगों ने राहत की सांस ली।मॉक ड्रिल पूरी हो जाने के बाद पुलिस विभाग द्वारा लोगों को इसकी सूचना दी गई। इस बारे में रोडवेज नारनौल डिपो महाप्रबंधक अनीत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा आज बस स्टैंड पर मॉक ड्रिल की गई।

उन्होंने बताया कि बम मिलने की स्थिति में किस प्रकार से पुलिस कार्रवाई करती है। इसकी रिहर्सल आज की गई थी। समय-समय पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल की जाती है, ताकि ऐसी घटना होने पर उससे आसानी से निपटा जा सके। और जन हानि होने से लोगों को बचाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें