Site icon Dainik Savera Times

Narnaul: चोरी की कार बरामद करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, पुलिसकर्मी हुए घायल

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में करीब पंद्रह युवकों ने गुरुग्राम पुलिस के जवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम पुलिस चोरी के एक मामले में कार बरामद करने आई थी। यहां पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और निजी कार में आए थे। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में शिकायतकर्ता भी शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 10 थाने में तैनात पुलिसकर्मी विकास और एक अन्य निजामपुर थाने के गांव सरेली में आए थे। वे यहां चोरी की कार बरामद करने आए थे।

दोनों पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस और निजी कार में आए थे। गांव में आने के बाद दोनों ने कार को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान कार चोरी की शिकायत करने वाला राहुल नाम का युवक भी वहां मौजूद था। गुरुग्राम पुलिसकर्मी विकास के अनुसार राहुल के साथ 15 से 16 लड़के थे। एक बार राहुल ने पुलिसकर्मियों से कार लाने को कहा। इस पर उसे भरोसा दिलाया गया कि गाड़ी बरामद हो गई है। लेकिन बाद में उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के निजी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version