Site icon Dainik Savera Times

नारनौल: श्रीराम Murder मामले में गैंगस्टर पपला गुर्जर को हुई उम्र कैद की सजा

नारनौल: हरियाणा और राजस्थान के नामी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को नारनौल के एडिशनल सेशन जज माननीय डीएन भारद्वाज की कोर्ट ने श्रीराम मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। पपला गुर्जर और उनके साथियों पर इस मामले में नांगल चौधरी थाने में 2015 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था,

जिसमें आरोप लगाया गया था की पपला गुर्जर और उसके साथी श्री राम के गांव बिहारीपुर में रात के समय श्री राम के घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस की मौजूदगी में श्री राम की गोली मारकर हत्या की गई थी मृतक श्री राम पपला गुर्जर द्वारा एक अन्य मामले में की गई। हत्या का गवाह था पपला को पहले भी कई केस में कोर्ट से सजा हो चुकी है और कई मामले अभी भी कोर्ट में विचाराधीन हैं।

Exit mobile version