Dainik Savera Times

करनाल के कैलाश गांव में राष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

कहा कि इस स्टेडियम में बेहतरीन तरीके से अभ्यास करके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। अब गांवों में खिलाडिय़ों को आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं

ताकि खिलाड़ी अपने गांव में ही बेहतर अभ्यास कर सकें।इस मौके पर उपायुक्त और केएससीएल के सीईओ अनीश यादव ने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्पोर्टस इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है।

इन सुविधाओं से यहां के खिलाडिय़ों को अपने शहर में ही प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलेंगे। इन्हीं खेल सुविधाओं में से एक कैलाश गांव में राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही यह जनता को समर्पित होगा।

Exit mobile version