Site icon Dainik Savera Times

नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गुरुग्राम में होगा आयोजन

चंडीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद 27 अप्रैल को‘नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता’ का शुभारंभ करेंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 27 से 30 अप्रैल तक 67 वीं नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रसाद इस प्रतियोगिता का शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 44 टीमें भाग ले रही हैं।

Exit mobile version