Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चायत से 2 दिन पहले नवीन जयहिंद का ‘ढहाया’ ‘आशियाना’, जानिए वजह

October 20, 2023

चायत से 2 दिन पहले नवीन जयहिंद का ‘ढहाया’ ‘आशियाना’, जानिए वजह

रोहतक: आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और समाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद जिनका सरकार के साथ हमेशा 36 का आंकड़ा रहता है। 22 अक्टूबर को रोहतक में SYL पर एक पंचायत का ऐलान किया हुआ था। लेकिन उससे पहले ही नवीन जयहिंद के सामने एक बड़ी समस्या आ खड़ी हुई। क्या हुआ आइए आपको दिखाते हैं।

जो तस्वीरें आपको दिखाई दे रही है वो रोहतक सेक्टर 6 स्थित नवीन जयहिंद के बाग की हैं जिसे प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ पीला पंजा चलाकर धवस्त कर दिया। बता दें कि बाग की जमीन को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा था। उस केस का फैसला प्रशासन के पक्ष में आया। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है।

बता दें कि नवीन जयहिंद कई सालो से इसी बाग में अपना कार्यालय बनाकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।बहरहाल नवीन जयहिंद को 10 दिन का समय दिया गया है बाग से अपना कीमती सामान उठाकर इसे खाली करने के लिए जिसके बाद प्रशासन उस पर खुद ब खुद कब्जा कर लेगा। तो देखना होगा कि क्या नवीन जयहिंद इस बाग को खाली करते हैं या नहीं, लेकिन दूसरी तरफ सोचने वाली बात ये है कि SYL को लेकर होने वाली पंचायत से ठीक 2 दिन पहले नवीन के आवास नुमा बाग पर पीला पंजा चलाया जाना सरकार की पंचायत होने से रोकने देने का तो संकेत नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें