पलवल: शाम होते होते जैसे ही आम चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम में बहुमत एनडीए के पक्ष में जाता दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में जोश बढ़ता चला गया। हालांकि भाजपा गठबंधन(एनडीए) भरोसे और विस्वास के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दालों के 400 पार के नारे को गठबंधन पूरा नहीं कर पाया। फिर भी सरकार बनाने के लिए बहुमत से अधिक सीटें पाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई।
इसी खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुभाष कटयाल ने इस जीत के लिए देशवासियों को बधाई दी और कहा इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश की जनता विकास चाहती है। कटयाल ने आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...