Site icon Dainik Savera Times

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के महान बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत:Anil Vij

 

अंबाला: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिंद की चादर धन धन श्री गुरू तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन में श्रद्धापूर्वक माथा टेक उन्हें नमन कर आर्शीवाद लिया। विज ने कहा कि हमें गुरू महाराज के महान बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है और यही गुरू तेग बहादुर साहिब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

निकलसन रोड पर भाजपा कार्यालय के समक्ष गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया एवं गुरू जी के त्याग व बलिदान को याद किया। उन्होंने पंज प्यारों को सिरोपे पहनाएं जिसके बाद पालकी साहिब पर माथा टेक गुरू की शहादत को नमन किया और आर्शीवाद लिया। वहीं, नगर कीर्तन आयोजन कमेटी की ओर से गृह मंत्री अनिल विज को सिरोपा और कृपाण भेंट की गई।

Exit mobile version