यमुनानगर: कोरोना को लेकर पहले से ही लोग डरे सहमे से थे,लेकिन एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, पंजाब में कोरोना से हुई एक मौत के बाद अब हरियाणा स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। ऐसे में यमुनानगर में कोरोना को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर एक पूरे वार्ड को आइसोलेशन में तब्दील कर दिया है ।
जो भी संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल में आता है,उसके पूरे टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना को लेकर एक बार फिर से लोग दहशत में आगे हैं क्योंकि पहले जब कोरोना ने दस्तक दी थी। तो न जाने कितने लोग इस बीमारी से अपनी जान गवा चुके थे। हालांकि एक के बाद एक लहर ने आम आदमी को दहशत में डाल दिया था,लेकिन इस बार भी कोरोना बहुत जल्दी अपने पांव फसार रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...