Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

निक्की हत्याकांड : परिवार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की

February 17, 2023

निक्की हत्याकांड : परिवार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की

झज्जर : प्रेम में धोखा और हत्या की शिकार हुई निक्की यादव के परिवार वालों ने गुरुवार को मुआवजा और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की।पार्टनर साहिल गहलोत ने अपने माता-पिता की पसंद की लड़की से शादी के लिए जाने से पहले निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंपे जाने के बाद बुधवार की शाम हरियाणा के झज्जर में स्थित पैतृक गांव में निक्की का अंतिम संस्कार किया गया।

निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने पुलिस पर परिवार और जनता को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, ‘‘मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए और अपराधी को फांसी दी जानी चाहिए। पुलिस हमें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। निक्की एक छात्रावास में रह रही थी, वह लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निक्की के लापता होने के बाद उसके पिता ने भी साहिल गहलोत से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।’’यह खौफनाक घटना श्रद्धा वाकर हत्याकांड से मिलती-जुलती है। निक्की पश्चिमी दिल्ली में एक किराए के मकान में रह रही थी। प्रेमी सहिल गहलोत ने 10 फरवरी को तीखी बहस के बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसे मार डाला, शव को फ्रिज में रखा और माता-पिता द्वारा तय किए गए रिश्ते के मुताबिक दूसरी लड़की से शादी करने चला गया। बी.फार्मा स्नातक साहिल ने निक्की की हत्या कश्मीरी गेट क्षेत्र के पास की और उसके शव को अपनी कार में लगभग 45 किमी दूर अपने ढाबे में ले गया। वहां उसने निक्की के मृत शरीर को रेफ्रिजरेटर में रख दिया और शादी की रस्में निभाने के लिए अपने घर चला गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें