मोदी सरकार के नौ साल देश के लिए एक प्रकार से ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ का काल रहा: अमित शाह

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल एक तरह से देश के लिए ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ का काल रहा। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि सरकार ने कई फैसले लिए हैं जो अर्थव्यवस्था को और गति देंगे और देश को राजनयिक.

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल एक तरह से देश के लिए ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ का काल रहा। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि सरकार ने कई फैसले लिए हैं जो अर्थव्यवस्था को और गति देंगे और देश को राजनयिक मोर्चे पर आगे ले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह हरियाणा के रोहतक में बाबा मस्तनाथ मठ में महंत श्री चांदनाथ योगी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

हाल ही में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि उभरती और विकसित अर्थव्यवस्थाओं के समूह ने सर्वसम्मति से ‘नयी दिल्ली लीडर्स घोषणापत्र’ को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र उस स्थिति के बीच अपनाया गया जब ‘यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा था और दुनिया विभाजित’ थी।गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल एक तरह से नौ साल का ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ का रहा है।उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का जिक्र करते हुए लोगों से कहा कि 550 साल बाद 2024 में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। शाह ने कहा, ‘‘जनवरी 2024 में हम सभी भाग्यशाली होंगे कि हम अपने जीवनकाल में देख पाएंगे कि जहां भगवान राम का जन्म हुआ था वहीं राम मंदिर भी बना।’’ उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ गलियारा, मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक गलियारा, भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर साहिब गलियारा और कश्मीर में माता शारदा देवी मंदिर के उद्घाटन समेत अन्य परियोजनाओं के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि ये नौ साल एक तरह से ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ के नौ साल हैं। शाह ने कहा कि इस दौरान योग और आयुव्रेद को भी बढ़ावा दिया गया और लोकप्रिय बनाया गया।शाह ने कहा कि काशी-तमिल संगमम, काशी-तेलुगु संगमम और सौराष्ट्र-तमिल संगमम का आयोजन करके प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत की सांस्कृतिक एकता के पुनर्जागरण के लिए एक महान प्रयास किया’ है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल भी नए संसद भवन में स्थापित किया गया है। शाह ने कहा कि इन सबने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्रांति को बड़ी गति दी है।

गृह मंत्री ने कहा कि वह महंत बालक नाथ योगी के आमंत्रण और दिवंगत भाजपा नेता और सांसद चांद नाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आए हैं। चांद नाथ का छह साल पहले निधन हो गया था। शाह ने कहा कि भारत अनेक संप्रदायों की भूमि है, लेकिन नाथ संप्रदाय का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय ने शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण संस्थानों का निर्माण किया है। उन्होंने हाल ही में चीन में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘यह सभी के लिए खुशी की बात है, खासकर हरियाणा के लिए, कि भारत ने एशियाई खेलों में आजादी के बाद पहली बार 100 से अधिक पदक जीते।’

शाह ने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि मोदी सरकार ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की खोज से लेकर उनकी कोंिचग, प्रशिक्षण और आहार तक को ध्यान में रखकर खेलों को बढ़ावा देना सुनिश्चित किया।उन्होंने कहा कि चाहे ओलंपिक हो या राष्ट्रमंडल खेल या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हों, 2014 के बाद से भारत ने खेल के क्षेत्र में काफी प्रगति की है।

- विज्ञापन -

Latest News