Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सहयोगी जजपा के साथ मिलकर अगला चुनाव लड़ने पर अभी कोई फैसला नहीं: ओ पी धनखड़ 

October 28, 2023

सहयोगी जजपा के साथ मिलकर अगला चुनाव लड़ने पर अभी कोई फैसला नहीं: ओ पी धनखड़ 
चंडीगढ़:  भाजपा की हरियाणा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल का चुनाव वर्तमान सहयोगी जजपा के साथ मिलकर लड़ने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दोनों पार्टयिां संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने को लेकर अभी प्रतिबद्ध नहीं हैं।धनखड़ ने संवाददाताओं से कहा, जब कोई निर्णय लिया जाएगा, तो आपको सूचित कर दिया जाएगा।भाजपा को 2024 के विधानसभा चुनाव में कितनी सीट जीतने की उम्मीद है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ह्लहम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। जब चुनाव नजदीक आएगा, तो हम आपको सीट की संख्या भी बता देंगे।पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने और नायब सिंह  सैनी को राज्य इकाई का प्रमुख बनाए जाने से पहले धनखड़ चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
धनखड़ को जुलाई 2020 में भाजपा की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल इस साल जुलाई में पूरा हो गया था। विधानसभा चुनाव में बहुमत से दूर रहने के बाद अजय सिंह  चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने 2019 में भाजपा को समर्थन दिया था।
हाल के महीनों में हालांकि जजपा और भाजपा दोनों ने कहा है कि वे सभी 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है।भाजपा ने शुक्रवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले कुरुक्षेत्र से लोकसभा सदस्य नायब सिंह  सैनी को ओम प्रकाश धनखड़ के स्थान पर राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें