Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA-2 ने मारा छापा, नोनी राणा गैंग के दो सदस्य गिरफ़्तार

November 19, 2025

CIA-2 ने मारा छापा, नोनी राणा गैंग के दो सदस्य गिरफ़्तार

यमुनानगर। सीआईए-2 टीम ने 18 नवंबर की शाम पंचकुला–सहारनपुर हाईवे पर भम्भौली के पास नोनी राणा गैंग से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बिना नंबर की बाइक पर ढाबे के बाहर खड़े थे। तलाशी में एक-एक कट्टा और छह रौंद बरामद हुए।

आरोपितों की पहचान बैंक कॉलोनी के स्वास्तिक मेहरा उर्फ साहिल और फ्रेंड्स कॉलोनी के विवेक उर्फ अभिषेक उर्फ बेकू के रूप में हुई है। दोनों कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं और किसी नई वारदात की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया।

अभिषेक से चार रौंद से लोडिड कट्टा मिला, जबकि स्वास्तिक से एक कट्टा और दो रौंद बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने नोनी राणा गैंग से जुड़े होने की बात स्वीकार की। यह गैंग कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने और फायरिंग करवाने के मामलों में शामिल रहा है।

जांच में सामने आया कि नोनी राणा विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए अपना नेटवर्क चलाता है। उसके कई साथी स्थानीय स्तर पर सक्रिय हैं और लगातार रंगदारी व धमकी जैसी वारदातें कराने में उसकी मदद करते हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें