Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब JJP को बड़ा झटका, Kaithal में जिला परिषद अध्यक्ष Deep Malik Jakhauli Congress में शामिल

September 28, 2024

अब JJP को बड़ा झटका, Kaithal में जिला परिषद अध्यक्ष Deep Malik Jakhauli Congress में शामिल

कैथल में जजपा को बड़ा झटका लगा है। कैथल जिला परिषद के अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें कि दीप मलिक के खिलाफ जिला परिषद के 21 में से 17 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव ला रखा है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद अविश्वास प्रस्ताव के मतदान का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

जिला परिषद कैथल के अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की है। अपनी कुर्सी बचाने के लिए दीप मलिक ने यह फैसला लिया है। बता दें कि मलिक के खिलाफ जिला परिषद के 21 में से 17 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव ला रखा है। बाकायदा बैठक में उनके खिलाफ वोटिंग हो चुकी है।

इस विश्वास प्रस्ताव के विरोध में दीप मलिक जाखौली ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस पर उच्च न्यायालय ने परिणाम पर रोक लगा दी थी और उसके बाद इस याचिका को खारिज कर दिया गया। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद अविश्वास प्रस्ताव के मतदान का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसमें दीप मलिक की कुर्सी का जाना तय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें