Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब Hisar से Chandigarh-Dharmshala के लिए भी चलेंगी Flights

June 4, 2025

हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब Hisar से Chandigarh-Dharmshala के लिए भी चलेंगी Flights

हिसार: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी राहत और सौगात की खबर सामने आई है। जल्द ही हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए हवाई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। यह सेवा शुरू होते ही क्षेत्र के यात्रियों को उत्तर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों और प्रशासनिक केंद्रों तक सीधी और सुलभ कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

हिसार एयरपोर्ट के निदेशक प्रशांत फुलमरे ने जानकारी दी कि एलायंस एयर द्वारा नई फ्लाइट्स की योजना तैयार कर ली गई है, जिसमें हर बुधवार को हिसार से धर्मशाला (वाया चंडीगढ़) और सोमवार व शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ (वाया हिसार) उड़ान संचालित की जाएगी। हालांकि, इस सेवा की शुरुआत अभी डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की अनुमति पर निर्भर है।

एलायंस एयर की वेबसाइट पर शुरू हुई बुकिंग

एलायंस एयर की वेबसाइट पर 9 जून से हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। वेबसाइट के अनुसार, यह फ्लाइट सोमवार और शुक्रवार को शाम 4:55 बजे हिसार से उड़ान भरकर 5:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। प्रति यात्री किराया ₹1724 निर्धारित किया गया है। हालांकि, धर्मशाला के लिए अभी बुकिंग उपलब्ध नहीं है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीजीसीए की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे लाइव किया जाएगा।

फिलहाल दो शहरों से हवाई कनेक्टिविटी

वर्तमान में हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली और अयोध्या के लिए उड़ान सेवाएं संचालित हो रही हैं। शुक्रवार और रविवार को अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है। यह हवाई सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई थी।

क्या बोले एयरपोर्ट निदेशक?

जब इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक प्रशांत फुलमरे से पूछा गया कि एलायंस एयर की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो चुकी है, तो उन्होंने कहा, “हम डीजीसीए की अंतिम अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। जब तक मंजूरी नहीं मिलती, हम कोई निश्चित तिथि नहीं बता सकते।” उन्होंने यह भी साफ किया कि अनुमति मिलते ही फ्लाइट्स का संचालन तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

क्षेत्र के लिए एक बड़ा विकास कदम

हिसार से चंडीगढ़ और धर्मशाला के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होना केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह क्षेत्र के पर्यटन, व्यवसाय और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 की शुरुआत आज से… RCB vs SRH के बीच होगा जोरदार मुकाबला, ईशान किशन बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें