Site icon Dainik Savera Times

अब हरियाणा की बहनों को तीन माह के अंतराल पर मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी की। किश्त जारी होने के साथ ही 701965 लाभार्थी बहनों के खातों में लगभग 148 करोड़ रुपये की राशि का लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब इस योजना का लाभ तीन माह के अंतराल में दिया जाएगा और तीन माह की राशि का एक साथ भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है। गत 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी एप का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर किया था। उसके बाद एक नवंबर को पात्र महिलाओं को पहली किस्त जारी कर उन्हें लाभ प्रदान किया गया। जिन महिलाओं का आधार केवाईसी का अंतिम चरण अभी भी बकाया है, उनसे निवेदन है कि वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। जैसे ही यह प्रोसेस पूरा होगा, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका

Exit mobile version