Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब कम फीस में BSC एग्रीकल्चर कर स्वरोजगार अपना सकेंगे हरियाणा के युवा

November 8, 2023

अब कम फीस में BSC एग्रीकल्चर कर स्वरोजगार अपना सकेंगे हरियाणा के युवा

नूंह: 10वीं – 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब युवाओं को समय बर्बादी के साथ – साथ घर से बाहर बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग नूंह के अनुरोध पर बीएससी एग्रीकल्चर की कक्षाएं लगाने की मंजूरी दे दी है। उनके लिए दाखिला भी चल रहा है। तकरीबन 11 माह 48 क्लास प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को लेने के बाद जो सर्टिफिकेट मिलेगा वो पूरे देश भर में मान्य होगा और महज 20000 की दाखिला फीस लगेगी। यह जानकारी डॉक्टर अजय तोमर क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी नूंह ने पत्रकारों को दी।

डॉक्टर अजय तोमर ने बताया कि पहले युवा जींद इत्यादि बीएससी एग्रीकल्चर करने के लिए जाते थे। जिसमें समय और धन की बर्बादी होती थी,लेकिन अब यहां के युवाओं को बाहर जाने की कतई आवश्यकता नहीं है। उनको कृषि विभाग कार्यालय के साथ लगते रेड क्रॉस कार्यालय के बड़े हॉल में क्लासेस हर रविवार को लेनी होंगी। डॉक्टर अजय तोमर ने बताया कि इसके बाद युवा स्वरोजगार अपना सकते हैं और बीज खाद तथा दवाई इत्यादि का लाइसेंस लेकर अपनी आजीविका को बेहतर बना सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें