नूंह में ताबडू रोड स्थित दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट के सामने कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सड़क से गुजर रहे दो युवकों ने अपनी कार में बिठा कर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां समय रहते पहुंचने पर युवक की जान बच गई।
युवकों ने घायल का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करके लोगों से युवक की पहचान की अपील की गई थी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। युवक IIT का छात्र है। जिसकी बाद में पहचान 19 वर्षों अरमान के रूप में हुई है। अरमान के भाई सौंख निवासी आरिफ ने बताया कि वायरल वीडियो से ही परिजनों को अरमान के एक्सीडेंट का पता चला था।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। युवकों का परिजनों ने धन्यवाद किया। यदि युवक को अस्पताल पहुंचने में देर हो जाती तो युवक की जान भी जा सकती थी। आरिफ ने बताया कि अरमान सुबह घर से बाइक पर सवार हो कॉलेज के लिए निकला था। जहां उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर आरोपी मौके से भाग गया।
जिसके बाद सड़क से गुजर रही दूसरी कार चालक ने अरमान को घायल अवस्था में तड़पते देखा तो तुरंत किसी भी बात की परवाह किए बिना अरमान को कार में बिठा कर अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने के चलते चिकित्सकों ने अरमान को दिल्ली के सफदरगंज में रेफर किया है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

