Site icon Dainik Savera Times

नूंह: लगातार हो रही भारी बरसात से लोग हुए परेशान, 16 घण्टे से बिजली गुल

नूंह: पिछले करीब 16 घंटे से नूंह जिले में झमाझम बरसात हो रही है। बरसात के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। आसमान में बादल गरज रहे हैं तो धरती पर चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गांव की गालियां भी नहर – नालों में तब्दील हो चुकी है।

बरसात के कारण पिछले करीब 16 घंटे से पिनगवां पावर हाउस से जुड़े सैंकड़ों गांव की बिजली पिछले करीब 16 घंटे से गायब है। इलाके में अधिक बरसात होने की वजह से ज्वार – बाजरा इत्यादि की फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जगह – जगह जलभराव होने की वजह से बीमारियों के फैलने का खतरा भी अब मंडराने लग गया है।

कुछ इलाकों में तो इतना पानी भर गया है कि सरसों और गेहूं की बिजाई पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसके अलावा कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने जलभराव को लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की है और उन्होंने कहा की जलभराव को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की थी और जलभराव की समस्या से निपटने की बात कही थी, लेकिन नूंह शहर में पानी की निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। चंद पंप लगाकर पानी को निकाला तो गया, लेकिन लगातार हो रही बरसात की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

वही सिस्टम कुदरत के सामने पूरी तरह से फेल दिखाई दे रहा है। अभी भी आसमान पर बादल छाए हुए हैं और बरसात हो रही है। अगर अगले कुछ घंटे ऐसे ही बरसात होती रही तो यहां बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं और दूसरी तरफ पिनगवां क्षेत्र के सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे रहने की संभावना है, क्योंकि बिना बरसात रुके बिजली विभाग के कर्मचारी तकनीकी खराबी को दूर नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि पिछले करीब 16 घंटे से 1 मिनट के लिए भी बिजली नहीं आई है।

Exit mobile version