Site icon Dainik Savera Times

नूंह: तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आपस में हुई भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत

नूंह(सद्दाम हुसैन): जिले के नगीना होडल मार्ग पर भूरियाकी गांव के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार दो लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, नूंह खंड के अक्लिमपुर गांव का रहने वाला अजहरुद्दीन अपनी बहन के घर फलेंडी आया हुआ था।

जो किसी जरूरत के मुताबिक पुन्हाना जा रहा था जैसे ही वह भूरियाकी गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से अजहरुद्दीन की मोटरसाइकिल की भीडंत हो गई। जिसमें दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पुनहाना खंड के तेड गांव का रहने वाला रशीद पुत्र भोपल की मौके पर ही मौत हो गई और अजहरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए पुनहाना अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मांड़ीखेड़ा अस्पताल रेफर कर दिया। मांडीखेड़ा हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अजहरुद्दीन को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे कि दुर्घटना की सूचना पाकर कांग्रेस विधायक चौधरी मामन खान इंजीनियर मांडीखेड़ा हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों को जल्द पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि, दुर्घटना में किसी की भी गलती रही हो लेकिन इतना जरूर है कि इस सड़क दुर्घटना मे जरा सी लापरवाही ने दो परिवारों की हस्ती खेलती जिंदगी को बर्बाद कर दिया। इसीलिए कहते हैं कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी सावधानी से चलना ही जीवन के लिए अच्छा है।

Exit mobile version