Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह: गांव में शराब का ठेका खुलने से ग्रामीणों में रोष, प्रदर्शन कर की हटाने की मांग

July 31, 2024

नूंह: गांव में शराब का ठेका खुलने से ग्रामीणों में रोष, प्रदर्शन कर की हटाने की मांग

नूंह: पुन्हाना फिरोजपुर झिरका रोड पर गांव लुहिंगा कला के मूढी बास में इस्लामी मदरसे और आबादी के पास ही शराब का ठेका खुलने पर ग्रामीणों में काफी रोष है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ठेके के बाहर इकट्ठे होकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने ठेके को जल्द हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शराब के ठेके को नहीं हटाया गया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि पुन्हाना रोड पर रिहायशी बस्ती और इस्लामिक मदरसे के पास ही शराब का ठेका खोल दिया गया है। यहां आस पास सेंकडो के घरों के अलावा शराब के ठेके बिलकुल सामने इस्लामिक मदरसा है। उन्होंने कहा कि ठेका खुलने पर यहां सुबह शाम गलत प्रवृत्ति के लोग आएंगे और हंगामा करेंगे। उन्होंने ठेका खुलने से पहले ही प्रशासन से ठेके को यहां न खुलने की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद यहां ठेका खोल दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें