Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह हिंसा : हरियाणा पुलिस का मृतक होमगाडरें के परिवारों को 57-57 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान 

August 2, 2023

नूंह हिंसा : हरियाणा पुलिस का मृतक होमगाडरें के परिवारों को 57-57 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान 
गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस ने नूंह में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले दो होमगार्ड के परिवारों को 57-57 लाख रुपये का मुआवजा देने की मंगलवार को घोषणा की। हरियाणा में हुई  में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। नूंह में दो होमगार्ड सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जहां भीड़ ने विश्वहिन्दू  परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश की थी जबकि गुरुग्राम में एक मस्जिद में एक नायब इमाम की हत्या कर दी गई।
 एक आधिकारिक बयान के अनुसारहिंसा  के मद्देनजर गुरुग्राम से नूंह में तैनात किए गए होमगार्ड नीरज और गुरसेव की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।बयान में कहा गया है, हरियाणा पुलिस दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। कोई भी राशि किसी प्रियजन को खोने से हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन फिर भी हरियाणा पुलिस की ओर से शोकाकुल परिवारों को 57-57 लाख रुपये और हर प्रकार की मदद प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें