Site icon Dainik Savera Times

Haryana में लगातार बढ़ रहा HIV मरीजों का आंकड़ा, बना चिंता का विषय

झज्जर जिले में एचआईवी एड्स से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है। पिछले साल जहां जिले भर में 132 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले थे। वही इस बार अब तक 171 एचआईवी पॉजिटिव मरीज झज्जर जिले में सामने आ चुके हैं। एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर कैंप भी लगाए जा रहे हैं और लोगों की जांच भी की जा रही है। इतना ही नहीं एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके बावजूद भी एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

 

Exit mobile version