Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में नर्सिंग के स्टूडेंट्स को डिग्री का संकट, संस्थान के खिलाफ हल्ला बोल

October 4, 2023

हिसार में नर्सिंग के स्टूडेंट्स को डिग्री का संकट, संस्थान के खिलाफ हल्ला बोल

हिसार: हिसार के गांव चौधरीवास स्थित महर्षि दयानंद इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में बच्चों ने कॉलेज प्रबंधन पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए है। बच्चों ने जिला उपायुक्त को इसकी शिकायत दी है और साथ ही अपनी डिग्री बचाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। प्रदर्शनकारियों छात्रों ने कहा कि संस्थान की ओर से डिग्री से संबंधित मापदंडों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने इंडियन नर्सिंग ऑफ काउंसिल से साल 2020 से मान्यता नहीं ली है। उनको दी जाने वाली डिग्री महज कागज का टुकड़ा साबित होगी। इस डिग्री के आधार पर नौकरी नहीं मिल पाएगी। वहीं, कॉलेज प्रबंधक सतबीर का कहना कि इसके लिए आवेदन किया था, अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

नर्सिंग कॉलेज के कई स्टूडेंट्स ने 2020 में बीएससी नर्सिंग में दाखिला लिया था। अब वह थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। अब उन्हें पता लगा कि कॉलेज प्रबंधन ने इंडियन नर्सिंग ऑफ काउंसिल से मान्यता नहीं ली है। जो डिग्री मिलेगी वह सभी नौकरी के लिए वैध होगी। तीन साल से हर सेमेस्टर में 75 हजार रुपये फीस जमा करा रहे हैं। एक-एक विद्यार्थी अब तक 3-3 लाख रुपये फीस अदा कर चुका है। अब उन्हें पता लग रहा है कि उनकी डिग्री किसी काम की नहीं है।विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कॉलेज में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक ने विद्यार्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने, छात्रों का कहना है कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वो मंत्री अनिल विज से मिलने जाएंगे और साथ ही हाइकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे….

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें